बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

किशनगढ़ की सिलोर पंचायत समिति में सरपंच चुनाव के नतीजे जारी, 36 ग्राम पंचायतों के विजेताओं की सूची सामने आई

Share Now:

 

अजमेर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत अजमेर जिले की किशनगढ़ (सिलोरा) पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। ग्राम पंचायत रूपनगढ़ से आशा देवी ने जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में शमीम का नाम सामने आया है।

मीडिया में प्रकाशित चुनाव परिणामों के अनुसार, सिलोरा पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अलग-अलग प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। भादूण से सीता गुर्जर, भिलावट से गीता देवी, बुहारू से मंसा देवी, चीताखेड़ा से दिनेश पारीक, चुन्दड़ी से भगवान बैरवा और डींडवाड़ा से हनुमान भादू विजयी रहे।

इसी तरह पाटन से प्रियंका यादव, पिंगलोद से सर्वेश्वर, फलौदा से प्रेमचंद गुर्जर, रलावता से शकुंतला, सरगांव से मोती, श्री निम्बार्क तीर्थ से सीता देवी, सिलोरा से नताशा कंवर, सिनोदिया से दिलीप कुमार रेगर और सुरसुरा से शंकरलाल ने जीत दर्ज की।

सिलोरा पंचायत समिति में कुल 36 ग्राम पंचायतें हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर परिणाम घोषित किए गए। प्राप्त परिणाम सूची के अनुसार क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंचों के नाम सामने आए हैं।

ग्राम पंचायतवार विजयी सरपंचों की सूची

  1. भादूण – सीता गुर्जर
  2. भिलावट – गीता देवी
  3. बुहारू – मंसा देवी
  4. चीताखेड़ा – दिनेश पारीक
  5. चुन्दड़ी – भगवान बैरवा
  6. डींडवाड़ा – हनुमान भादू
  7. ढाणी पुरोहितान – पिंडू परसोया
  8. हरमाड़ा – चेतन चौधरी
  9. जाजोता – परमाराम
  10. काढ़ा – कमलेश कंवर
  11. करकेड़ी – लिखमाराम नैन
  12. खातोली – मुंशी अली
  13. कोटड़ी – संतोष
  14. कुचील – सरोज देवी
  15. मोतीपुरा – मंगला
  16. नलू – रत्ना देवी
  17. नावा – पुष्पा देवी
  18. नोसल – मंगेश कंवर
  19. पनेर – किशना राम
  20. पाटन – प्रियंका यादव
  21. पींगलोद – सर्वेश्वर
  22. फलौदा – प्रेमचंद गुर्जर
  23. रलावता – शकुंतला
  24. रूपनगढ़ – आशा देवी
  25. सरगांव – मोती
  26. श्री निम्बार्क तीर्थ – सीता देवी
  27. सिलोरा – नताशा कंवर
  28. सिनोदिया – दिलीप कुमार
  29. सुरसुरा – शंकर माली
  30. थल – मनभर देवी
  31. टिकावाड़ा – संतरा
  32. तिलोनिया – बसंती देवी
  33. त्योद – ज्ञानादेवी
  34. अमरपुरा – प्रकाश चंद
  35. बरना – हेमराज जाट
  36. बांदरसिंदरी – संपत देवी

                                                                                                                                         सृष्टि टीवी न्यूज

                                                                                                                                      संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें