बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

​आरपीएससी : इस साल की चार परीक्षाएं बकाया, 2027 में मात्र एक परीक्षा, युवाओं को भर्तियों का इंतजार

Share Now:

​अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के इस साल के भर्ती कैलेंडर में अब चार परीक्षाएं बाकी हैं। आयोग जनवरी से अक्टूबर तक 14 भर्ती परीक्षाएं करा चुका है। नवम्बर-दिसम्बर में होने वाली परीक्षाओं में करीब 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।
​आयोग ने जनवरी-2026 से नवम्बर तक 12 हजार 143 पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल दिसम्बर में जारी किया था। इसके तहत डिप्टी कमांडेंट, लेक्चरर आयुष, कनिष्ठ रसायनज्ञ, सहायक विद्युत निरीक्षक, सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य) परीक्षा, सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर-2025, सब इंस्पेक्टर भर्ती पुनः परीक्षा-2021, सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रा.) परीक्षा, कारखाना एवं बॉयलर और केमिकल निरीक्षक, पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक कृषि अभियंता, प्राध्यापक कृषि एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग), वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा (माध्यमिक शिक्षा), कनिष्ठ विधि अधिकारी और सहायक निदेशक, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (विधि विज्ञान) परीक्षा हो चुकी है।
​अब कैलेंडर में चार भर्ती परीक्षाएं
​संरक्षण अधिकारी (महिला-बाल विकास) 12 पद : 15 नवम्बर
​आरएएस-प्रारंभिक परीक्षा 607 पद : 6 दिसम्बर
​प्राध्यापक विशेष शिक्षा (मा. शिक्षा) 121 पद : 8 दिसम्बर
​सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 371 पद : 27 दिसम्बर
​इन संसाधनों की होगी दरकार
​500 : से ज्यादा परीक्षा केंद्र
​1000 : वीडियोग्राफर, सीसीटीवी कैमरे
​2000 : से ज्यादा शिक्षक-कर्मचारी
​1000 : से ज्यादा पुलिसकर्मी
​500 : से ज्यादा वाहन और अन्य साधन
​2027 में एक ही परीक्षा
​अगले साल फिलहाल आरएएस मेंस परीक्षा-2026 का आयोजन 1 और 2 मई को होगा। इसके अलावा आयोग के पास कोई परीक्षा नहीं है। नई भर्तियां मिलने के बाद ही कैलेंडर में परीक्षाएं शामिल हो सकती हैं।
​सीखें यूपीएससी से
​यूपीएससी को नई अभ्यर्थीएं-भर्तियां जारी करने में केंद्र सरकार आगे है। उसके कैलेंडर में वर्ष 2027 की 24 परीक्षाएं हैं। इस साल यूपीएससी 23 परीक्षाएं करा चुका है। उसके कैलेंडर में चार परीक्षाएं बकाया हैं।

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें