भीमरलाई और गोल के बीच बोटाला पुरोहितान की घटना, शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
बालोतरा। बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन मार्ग पर भीमरलाई और गोल के बीच बोटाला पुरोहितान क्षेत्र में रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पटरी के पास शव देखा तो आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरा होगा। हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मृतक की पहचान तथा हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
रिपोर्टर ओम प्रकाश गोदारा
