चाकसू (जयपुर)। राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। चाकसू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया है। आसमान में बादल छाने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट की संभावना है।
बारिश और हवाएं: चक्रवाती सिस्टम के असर से जयपुर, दौसा, टोंक, अलवर, धौलपुर और अजमेर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर वज्रपात की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर संभाग सहित कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों के दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।
बारिश की गतिविधियों को देखते हुए किसानों को खेतों में कटी हुई फसल, कृषि उपज और अन्य खुले में रखी सामग्री की सुरक्षा पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
सृष्टि टीवी न्यूज |
संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा