बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

करवा चौथ पर पत्नी की हत्या, दो दिन तक शव के साथ बंद कमरे में रहा पति; तीन बच्चे भी थे मौजूद

Share Now:

जयपुर। राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी की जान ले ली। इसके बाद वह करीब दो दिन तक पत्नी के शव और अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में ही बंद रहा। शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया

प्रतापनगर के द्वारकापुरी अपार्टमेंट की घटना

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र स्थित द्वारकापुरी अपार्टमेंट के एक फ्लैट की है। मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम प्रदीप बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दो दिन तक शव के साथ कमरे में रहे बच्चे फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना,

बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और करीब दो दिनों तक पत्नी के शव के साथ अपने तीन बच्चों को भी उसी कमरे में रखा। इस दौरान बच्चे अपनी मां के शव के पास मौजूद रहे।शुक्रवार को फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी , सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां महिला का शव मिला और आरोपी पति तीनों बच्चों के साथ मौजूद था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के कारणों की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी में पति-पत्नी के बीच आपसी कलह को घटना की वजह बताया जा रहा है। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ और हत्या से पहले क्या घटनाक्रम रहा, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

सृष्टि टीवी न्यूज

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें