बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: बाड़मेर से जोधपुर और कोटपूतली तक सरपंचों की जीत, कई जगहों पर कांटे का मुकाबला

Share Now:

राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों की मतगणना के साथ ही ग्राम पंचायतों में नए सरपंचों के नाम सामने आने लगे हैं। बाड़मेर जिले सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में कई प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। कहीं निर्विरोध निर्वाचन हुआ तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला। कुछ ग्राम पंचायतों में जीत का अंतर सैकड़ों मतों का रहा, जबकि कुछ जगहों पर महज एक या दो वोट से हार-जीत तय हुई।

बाड़मेर जिले की ग्राम पंचायतों में भी चुनाव परिणामों को लेकर उत्साह बना हुआ है। रामनगर में गोरधनराम परिहार निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए। यहां सभी वार्डों में वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए। वहीं, कगाऊ में दुर्गाराम कड़वासरा ने 300 वोटों से जीत दर्ज की। फूलासर में अन्नाराम डूडी 150 वोटों से विजयी रहे।

बाड़मेर जिले में इन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

डूंगेरों का तला पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामनगर में गोरधनराम परिहार निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके साथ सभी वार्डों में वार्ड पंच भी निर्विरोध चुने गए। इसी क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के परिणामों में झाफली से उगमदान चारण ने 121 वोटों से, भरूड़ी से देवाराम प्रजापत ने 293 वोटों से और बाटाडू से खेताराम सोनी ने 170 वोटों से जीत दर्ज की।

अन्य घोषित परिणामों में जीवाणा से कान्तिलाल मेघवाल, चवा से पदमाराम पोटलिया, कगाऊ से दुर्गाराम कड़वासरा 300 वोटों से, आटी से तेजाराम मेघवाल (सामान्य सीट), फूलासर से अन्नाराम डूडी 150 वोटों से, अमर सिंह की ढाणी (भियाड़) से खेतसिंह, डाबलीसरा से लगातार चौथी बार मोती सिंह सारण और लुणाडा से पीराराम सियाग 65 वोटों से विजयी हुए।

इसके अलावा बाड़मेर क्षेत्र की अन्य पंचायतों में ये परिणाम सामने आए हैं:

  • रावलोतान का तला (बज्जू खालसा) से महेंद्र सिंह चम्पावत 180 वोटों से विजयी।

  • पाडुसर से सवाईराम गोदारा 450 वोटों से जीते।

  • खींपसर से कमला देवी (जोगाराम जांदू) विजयी।

  • खींपसर से खेताराम कड़वासरा 215 वोटों से विजयी होने की सूचना भी मिली है। इस पंचायत के संबंध में दोनों नामों की अलग-अलग सूचना होने से अंतिम पुष्टि जरूरी है।

  • जालीपा से विक्रम सिंह 13 वोटों से विजयी।

  • रावतसर से प्रेमसागर के मुकाबले लच्छाराम मेघवाल विजयी, 310 वोटों का अंतर बताया गया है।

  • हाथीतला से बिशनाराम जाखड़ विजयी।

  • बानो का तला से अचलाराम गौरसिया 109 वोटों से विजयी।

  • गौरिया से सीमा देवी 154 मतों से विजयी।

  • बाड़मेर ग्रामीण से खेराजराज प्रजापत विजयी।

  • काऊखेड़ा से अचलाराम मूंडण विजयी।

  • गोगड़ियावाला (बज्जू खालसा) से समुंदर सिंह 325 वोटों से जीते।

  • फतूवाला से हड़मानाराम बिश्नोई 31 वोटों से विजयी।

  • सियाणा बड़ा से हरिसिंह 441 वोटों से जीते।

  • नांद से आम्बाराम बेरड़ 374 वोटों से विजयी।

  • कवरा बाबा नगर से देवी कड़वासरा 475 वोटों से विजयी।

  • मुंढों की ढाणी से गंगाराम महज 1 वोट से जीते।

  • जालीपा वीरमनागर से जालाराम बेनीवाल 214 वोटों से विजयी।

  • कालानाड़ा से जुगताराम विजयी।

  • महाबार से मोरू कंवर ने रविंद्र सिंह को 23 वोटों से हराया।

  • काशम्मीर से पेमाराम धायल विजयी।

  • जाखड़ों की ढाणी (सनावड़ा) से खियाराम जाखड़ विजयी।

  • राईकों की ढाणी से वर्षा देवी विजयी।

  • चुली से जोगेंद्र गोदारा विजयी।

  • आदर्श उण्डखा से वीरा कंवर 48 वोटों से जीतीं।

  • जेतोनियों की ढाणी (नोख) से प्रेमप्रकाश सियाग 348 वोटों से विजयी।

  • कगाऊ से मूली देवी 539 वोटों से विजयी होने की सूचना भी प्राप्त हुई है। यहां दुर्गाराम कड़वासरा की 300 वोटों से जीत की दूसरी सूचना भी है, इसलिए दोनों विवरणों में आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

  • जांगुओं की ढाणी से खरथाराम सारण विजयी।

  • डऊकियों की ढाणी से घमडाराम बरवड़ 215 वोटों से जीते।

  • नागाणा से रेखाराम 125 वोटों से विजयी।

  • इन्द्रसिंह नगर से चेतनराम मेघवाल 145 वोटों से जीते।

  • धारवी कल्ला से भौमसिंह भाटी 221 वोटों से विजयी।

  • खुडासा से चननी सुथार विजयी।

  • रानीगांव कल्ला से गणेश परमार 294 वोटों से जीते।

  • शिवकर से सुरेश परमार विजयी।

  • खावड़िया से जोगाराम जी 2 वोटों से जीते।

  • अणदे का तला से वगताराम मंडा विजयी।

  • कानासर से नरपत गोदारा विजयी।

  • शिव से फतेह खान विजयी।

  • खेतरलाई से जुगताराम बैरड़ विजयी।

  • आदर्श सांजटा से अनिता चौधरी 286 वोटों से जीतीं। वे कुंभाराम गोदारा की पुत्रवधू हैं।

  • उत्तरलाई से बालाराम गोदारा विजयी।

  • जियाराम ईशराम पंचायत में 85 वोटों से जीत की सूचना है, लेकिन विजेता का नाम उपलब्ध नहीं है।

जोधपुर और पाली में भी परिणाम घोषित

जोधपुर जिले की खोखरिया ग्राम पंचायत में विनोद सियाग ने 3165 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। आरंग से आईदान सिंह रामदेवपुरा 365 वोटों से विजयी हुए।

पाली जिले की हेमावास पंचायत में वार्ड संख्या 10 से भगवान सिंह खारवाल ने जीत दर्ज की।रोहट पचायत समिति राजूराम बावरी मुकनपुरा जीत गये
रोहट पचायत समिति भाकरी वाला से शायरी देवासी जीत दर्ज की है

कोटपूतली पंचायत समिति के परिणाम

कोटपूतली पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में भी मतगणना के बाद कई प्रत्याशियों की जीत सामने आई है।

ग्राम पंचायत विजेता जीत का अंतर
छारदड़ा मामली देवी 312 वोट
राजगढ़ प्रदीप कुमार यादव 30 वोट
अमरपुरा सजना देवी 224 वोट
बनका ममता बाई 205 वोट
मोरदा संदीप मोरोड़िया 196 वोट
खेड़ा निहालपुरा रामकरण 150 वोट
चिमनपुरा ललिता देवी 690 वोट
कायमपुराबास रोशन लाल 236 वोट
चुरी अनीता 148 वोट
कंवरपुरा मीरा देवी 40 वोट
बसई मनोज चौधरी 529 वोट
दादुका सुनील बलाई 236 वोट

कोटपूतली क्षेत्र के अन्य गांवों में मतगणना के नतीजे भी सामने आने का क्रम जारी रहा।

जोधपुर में बड़ी जीत, मुंढों की ढाणी में एक वोट से फैसला

इन परिणामों में कुछ मुकाबले खास रहे। जोधपुर जिले की खोखरिया पंचायत में विनोद सियाग की 3165 मतों से जीत बड़ी जीतों में शामिल है। वहीं बाड़मेर क्षेत्र की मुंढों की ढाणी में गंगाराम ने सिर्फ एक वोट से जीत हासिल की। खावड़िया में जोगाराम जी 2 वोटों से विजयी हुए, जबकि जालीपा में विक्रम सिंह ने 13 वोटों से जीत दर्ज की।

चुनाव प्रचार के दौरान विधायक का विरोध

कल्याणपुर क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। कोरना गांव में ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया और उन्हें भाषण नहीं देने दिया। ग्रामीणों की नाराजगी तीन साल पुराने वादे पूरे नहीं होने, पेयजल संकट और टिकट वितरण को लेकर बताई गई है।

प्रदेश में चुनाव परिणामों की स्थिति

30 अक्टूबर को दूसरे चरण में प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान हुआ था। 31 अक्टूबर को मतगणना के बाद परिणाम सामने आने लगे। 31 अक्टूबर दोपहर 2:20 बजे की एक लाइव रिपोर्ट के अनुसार 1,305 से अधिक ग्राम पंचायतों के नतीजे घोषित हो चुके थे। बाड़मेर में 153 और जोधपुर में 229 पंचायतों के परिणाम दर्ज किए गए थे।

सृष्टि टीवी न्यूज

संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें