अजमेर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत अजमेर जिले की किशनगढ़ (सिलोरा) पंचायत समिति क्षेत्र में सरपंच चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। ग्राम पंचायत रूपनगढ़ से आशा देवी ने जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी के रूप में शमीम का नाम सामने आया है।
मीडिया में प्रकाशित चुनाव परिणामों के अनुसार, सिलोरा पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में अलग-अलग प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। भादूण से सीता गुर्जर, भिलावट से गीता देवी, बुहारू से मंसा देवी, चीताखेड़ा से दिनेश पारीक, चुन्दड़ी से भगवान बैरवा और डींडवाड़ा से हनुमान भादू विजयी रहे।
इसी तरह पाटन से प्रियंका यादव, पिंगलोद से सर्वेश्वर, फलौदा से प्रेमचंद गुर्जर, रलावता से शकुंतला, सरगांव से मोती, श्री निम्बार्क तीर्थ से सीता देवी, सिलोरा से नताशा कंवर, सिनोदिया से दिलीप कुमार रेगर और सुरसुरा से शंकरलाल ने जीत दर्ज की।
सिलोरा पंचायत समिति में कुल 36 ग्राम पंचायतें हैं। सरपंच और वार्ड पंच के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। मतगणना के बाद ग्राम पंचायत स्तर पर परिणाम घोषित किए गए। प्राप्त परिणाम सूची के अनुसार क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित सरपंचों के नाम सामने आए हैं।
ग्राम पंचायतवार विजयी सरपंचों की सूची 
- भादूण – सीता गुर्जर
- भिलावट – गीता देवी
- बुहारू – मंसा देवी
- चीताखेड़ा – दिनेश पारीक
- चुन्दड़ी – भगवान बैरवा
- डींडवाड़ा – हनुमान भादू
- ढाणी पुरोहितान – पिंडू परसोया
- हरमाड़ा – चेतन चौधरी
- जाजोता – परमाराम
- काढ़ा – कमलेश कंवर
- करकेड़ी – लिखमाराम नैन
- खातोली – मुंशी अली
- कोटड़ी – संतोष
- कुचील – सरोज देवी
- मोतीपुरा – मंगला
- नलू – रत्ना देवी
- नावा – पुष्पा देवी
- नोसल – मंगेश कंवर
- पनेर – किशना राम
- पाटन – प्रियंका यादव
- पींगलोद – सर्वेश्वर
- फलौदा – प्रेमचंद गुर्जर
- रलावता – शकुंतला
- रूपनगढ़ – आशा देवी
- सरगांव – मोती
- श्री निम्बार्क तीर्थ – सीता देवी
- सिलोरा – नताशा कंवर
- सिनोदिया – दिलीप कुमार
- सुरसुरा – शंकर माली
- थल – मनभर देवी
- टिकावाड़ा – संतरा
- तिलोनिया – बसंती देवी
- त्योद – ज्ञानादेवी
- अमरपुरा – प्रकाश चंद
- बरना – हेमराज जाट
-
बांदरसिंदरी – संपत देवी
सृष्टि टीवी न्यूज
संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा