बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल

Share Now:

ब्यावर। राजस्थान में पंचायती राज आम चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ब्यावर जिले में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर गांवों में सरपंच पद की दावेदारी और चुनावी समीकरण चर्चा का विषय बने हुए हैं। तीसरे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की कुल 116 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए चुनावी मुकाबला होगा।

सृष्टि टीवी राजस्थान की डिजिटल टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर चुनावी माहौल की जानकारी जुटाई है। गांवों में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई ग्राम पंचायतों में पुराने दावेदारों के साथ नए चेहरे भी अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में नजर आ रहे हैं।

3 और 5 नवंबर को होगा मतदान

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 नवंबर को ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा। वहीं सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतपत्रों के जरिए मतदान कराया जाएगा।

गांवों में शुरू हुआ बैठकों और जनसंपर्क का दौर

चुनाव नजदीक आने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। गांवों में बैठकों, आपसी चर्चाओं और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। दावेदार ग्रामीणों के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने में जुटे हैं। स्थानीय स्तर पर विकास कार्य, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं चुनावी चर्चा के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं।

संभावित दावेदारों के नामों पर सृष्टि टीवी की नजर

सृष्टि टीवी राजस्थान की डिजिटल टीम चारों पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में संभावित सरपंच दावेदारों के नाम और स्थानीय चुनावी समीकरण जुटा रही है। विभिन्न गांवों से सामने आ रहे नामों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चाएं तेज हैं। आने वाले दिनों में ग्राम पंचायतवार संभावित दावेदारों की विस्तृत सूची दर्शकों और पाठकों के सामने प्रस्तुत की जाएगी।

फिलहाल ब्यावर जिले की 116 ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबले को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सबकी नजरें नामांकन प्रक्रिया और चुनावी मैदान में उतरने वाले अंतिम उम्मीदवारों पर टिकी हैं।

रिपोर्ट: सृष्टि टीवी डिजिटल टीम, ब्यावर (राजस्थान)

संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें