बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान

Share Now:

बालोतरा। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत बालोतरा जिले में तृतीय चरण के मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को राजकीय एमबीआर महाविद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान दलों को आवश्यक चुनाव सामग्री और ईवीएम उपलब्ध करवाकर चुनाव प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए।

छह पंचायत समितियों में होगा मतदान

तृतीय चरण में जिले की धोरीमन्ना, गिड़ा, गुड़ामालानी, कल्याणपुर, समदड़ी और सिणधरी पंचायत समितियों के अंतर्गत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इस चरण में 266 ग्राम पंचायतों के 618 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए मतदान दलों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निष्पक्ष मतदान के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार यादव ने मतदान दलों एवं संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की ओर से मतदान सामग्री वितरण, ईवीएम व्यवस्था, सुरक्षा और मतदान केंद्रों तक मतदान दलों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। एमबीआर महाविद्यालय को मतदान दलों की रवानगी और चुनाव सामग्री प्रबंधन के लिए तैयार किया गया है।

5 नवंबर को होंगे सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में 3 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा, जबकि सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए 5 नवंबर को मतदान निर्धारित है।

सृष्टि टीवी न्यूज | बालोतरा

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें