बाड़मेर। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति मांगता के निर्वाचन क्षेत्र (वार्ड) संख्या 08 से चुनाव लड़ रहे इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री गोधनाराम के आकस्मिक निधन के बाद निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर आम सूचना जारी की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, ईवीएम में उनके नाम और चुनाव चिह्न के सामने स्थित बटन को मास्क (निष्क्रिय) कर दिया गया है।
EVM में तीसरे नंबर का बटन रहेगा निष्क्रिय
निर्देशानुसार, बैलेट यूनिट में क्रमांक संख्या 3 पर दर्ज प्रत्याशी श्री गोधनाराम के नाम एवं चुनाव चिह्न के सामने वाले बटन को बंद कर दिया गया है। मतदान के दौरान इस बटन को दबाने पर कोई वोट दर्ज नहीं होगा और न ही कोई बीप ध्वनि या संकेत उत्पन्न होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा मतदान
प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, वार्ड संख्या 08 में मतदान प्रक्रिया स्थगित नहीं की जाएगी। मतदान पूर्व निर्धारित तिथि, समय और मतदान केंद्रों पर ही संपन्न होगा। मतदाता ईवीएम पर उपलब्ध शेष वैध प्रत्याशियों के बटन दबाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा
