बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

पाली: बिन्जा उंदरा में सरपंच पद की प्रत्याशी लीला देवी ने विकास को बनाया संकल्प, ग्रामीणों से मांगा समर्थन

Share Now:

पाली (रोहट)। रोहट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिन्जा उंदरा (औंध्रा) में सरपंच पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सरपंच पद की प्रत्याशी श्रीमती लीला देवी पत्नी जोगाराम पटेल गांव के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर ग्रामीणों से संपर्क कर रही हैं।

पेयजल, सड़क और शिक्षा पर रहेगा जोर

लीला देवी के प्रचार में पेयजल, पक्की सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

ग्रामीणों से समर्थन की अपील

प्रत्याशी लीला देवी और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं।  उनका यह भी मानना है कि जब तक गांव का युवा और महिलाएँ सशक्त नहीं होंगी, तब तक पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है चुनाव प्रचार में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी तथा गांव के समग्र विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। लीला देवी ने ग्रामीणों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।

संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें