बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

चौमूं में लोकतंत्र का महापर्व: 46 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच के लिए मतदान, 1.41 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Share Now:

चौमूं। जयपुर जिले के चौमूं क्षेत्र में पंचायती राज आम चुनाव के तहत शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया गया। क्षेत्र की 46 ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। चुनाव में 1 लाख 41 हजार से अधिक मतदाताओं के मतदान करने की जानकारी सामने आई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही।

रामपुरा डाबड़ी क्षेत्र के गांवों में भी मतदान

रामपुरा डाबड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले रामपुरा, बुरांवली, डाबड़ी, भट्टों की गली और जोहातों की ढाणी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान कराया गया। कई मतदान केंद्रों पर मतदाता कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।

मतदान के दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का इस्तेमाल किया। पंचायत चुनाव में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए अलग-अलग मतपत्रों के माध्यम से वोट डाले गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए। चौमूं एसीपी/पुलिस उपाधीक्षक कृष्णराज जांगिड़ के निर्देशन में पुलिस व्यवस्था की निगरानी की गई। वहीं चौमूं थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी रखी।

पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त भी की गई, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं हो। स्थानीय स्तर पर मतदान को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।

मतदान के बाद शुरू हुई मतगणना

निर्धारित समय के अनुसार शाम 6 बजे मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू की गई। मतगणना पूरी होने के साथ ही सरपंच और वार्ड पंच पदों के परिणाम सामने आएंगे। परिणामों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें मतगणना पर टिकी रहीं।

 

सृष्टि टीवी न्यूज

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें