बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

रेलवे में 1200 से अधिक स्टेशन मास्टरों की होगी भर्ती, पहली बार अजमेर RRB को मिली परीक्षा की जिम्मेदारी

Share Now:

इसी महीने जारी हो सकता है भर्ती का विज्ञापन, देशभर से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान

अजमेर। रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे में 1200 से अधिक स्टेशन मास्टरों के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। इस भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) अजमेर को पहली बार परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आई है। भर्ती का विज्ञापन इसी महीने जारी होने की संभावना है। विज्ञापन जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की भी उम्मीद है।

NTPC भर्ती से अलग जारी होगा विज्ञापन

अब तक रेलवे में स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) की अन्य भर्तियों के साथ की जाती रही है। हालांकि, इस बार स्टेशन मास्टर पदों के लिए अलग से भर्ती विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। इससे स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित जानकारी अलग से मिल सकेगी। विज्ञापन जारी होने के बाद ही आवेदन की अंतिम तिथि, पात्रता और परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट होगी।

25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान

इस भर्ती प्रक्रिया में देशभर से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर के अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, भर्ती का विज्ञापन इसी महीने जारी होने की संभावना है और पदों की संख्या 1200 से अधिक हो सकती है। हालांकि, पदों की अंतिम संख्या और भर्ती की अन्य शर्तों की पुष्टि आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही होगी।

अजमेर RRB के लिए बड़ी जिम्मेदारी

देशभर में कुल 21 रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यरत हैं। ऐसे में स्टेशन मास्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन अजमेर आरआरबी के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इस परीक्षा के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इससे पहले भी अजमेर रेलवे भर्ती बोर्ड देशभर के रेलवे कर्मचारियों के लिए ग्रुप-बी पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करा चुका है।

युवाओं को आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार

भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली अधिसूचना पर नजर रखें। आवेदन करने से पहले पदों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

संवाददाता ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें