बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

मालिक का भरोसा तोड़ 2 किलो चांदी और सोना लेकर फरार हुआ कारीगर गिरफ्तार, डेढ़ साल बाद अहमदाबाद से पकड़ा

Share Now:

आरोपी की तस्वीर

जोधपुर। मालिक का भरोसा तोड़कर करीब 2 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर को जोधपुर पुलिस ने डेढ़ साल से अधिक समय बाद गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रितेश कुमार सोनी (45), पुत्र किशन सोनी, निवासी उदयपुरिया बाजार, जिला पाली के रूप में हुई है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

मालिक से उधार लिए 4 लाख रुपये भी नहीं लौटाए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी प्रार्थी केशराशि खींची ने 11 मार्च 2025 को राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश सोनी उनके मकान में स्थित आशापुरा ज्वेलर्स की दुकान पर काम करता था। जान-पहचान बढ़ने पर आरोपी ने उनसे 4 लाख रुपये उधार लिए, जिन्हें वह वापस नहीं लौटा रहा था।

दुकान के नाम पर ग्राहकों से भी खरीदे आभूषण

आरोप है कि रितेश सोनी ने दुकान के नाम पर अन्य ग्राहकों से भी आभूषण खरीदे, लेकिन उनका भुगतान नहीं किया। दुकान के रजिस्टर में इनकी एंट्री नहीं की गई थी। इसके बाद आरोपी कथित तौर पर 2 किलो चांदी और 30 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

कई जगह ठिकाने बदलकर काट रहा था फरारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कभी चेन्नई, कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात में छिपकर रह रहा था। वह एक जगह ज्यादा समय तक नहीं रुकता और अपनी लोकेशन बदलता रहता था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 37 पुलिस एक्ट का वारंट भी जारी करवाया था।

अहमदाबाद में फैक्ट्री से पकड़ा

पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोधपुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद गुजरात के अहमदाबाद में दबिश देकर उसे एक फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में कथित तौर पर चोरी किए गए सोने-चांदी की बरामदगी  की जांच की जा रही है।

संवाददाता ओम प्रकाश गोदारा                                                                                                                                                                                                                                                                                                             

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें