बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में महिला की हत्या से सनसनी,लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक

Share Now:

 

सुबह फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग से बाहर निकला आरोपी युवराज

पुलिस को झगड़े के बाद हत्या का शक, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश में जुटीं टीमें

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के पत्रकार कॉलोनी इलाके में किराए के फ्लैट में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने की है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फ्लैट में मिला महिला का शव

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतका की पहचान मोना के रूप में हुई है। वह कुछ समय से युवराज कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों किराए के फ्लैट से टिफिन सर्विस का काम भी करते थे। बताया गया है कि युवराज शादीशुदा था और अपनी पत्नी से अलग रह रहा था।

विवाद के बाद हत्या की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका है कि इसी दौरान युवराज ने महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, विवाद की असली वजह और वारदात का पूरा घटनाक्रम जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश

पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस को सोमवार सुबह करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी को घटनास्थल से निकलते हुए सीसीटीवी कैमरों में देखा गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं।

महिला के शव का पोस्टमार्टम महात्मा गांधी अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें