रोहट (पाली)। पाली जिले की रोहट पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत भाखरीवाला में सरपंच पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। गांव की गलियों से लेकर ढाणियों तक चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है।
तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबले के आसार
ग्राम पंचायत भाखरीवाला में सरपंच पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें श्रीमती मीमा देवी जाट (बेनीवाल), श्रीमती शायरी देवी देवाशी और श्रीमती चंद्रा देवी बावरी, पत्नी गणपति बावरी (एस.एस. फार्म), के नाम शामिल हैं। तीनों प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कर मतदाताओं का समर्थन जुटाने में लगी हैं।
मीमा देवी के समर्थन में सक्रिय पूर्व सरपंच अमराराम बेनीवाल 
श्रीमती मीमा देवी जाट (बेनीवाल) के समर्थन में पूर्व सरपंच अमराराम बेनीवाल सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। वे मतदाताओं के बीच पहुंचकर मीमा देवी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य और समर्थक भी प्रचार अभियान में भाग ले रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान बीकाराम देवाशी, दिनेश कालीराणा , लक्ष्मणराम गोदारा, दिनेशराम गोदारा और समस्त गोदारा परिवार सहित कई युवा साथी भी मीमा देवी के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। टीम गांव के विभिन्न मोहल्लों और ढाणियों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात कर रही है।
विकास कार्यों और जनसंपर्क पर टिकी निगाहें
पूर्व सरपंच अमराराम बेनीवाल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को मीमा देवी के समर्थक जनसंपर्क के दौरान प्रमुखता से रख रहे हैं। वहीं, चुनावी मैदान में मौजूद अन्य प्रत्याशी भी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के प्रयास कर रही हैं।
फिलहाल भाखरीवाला पंचायत में चुनावी गतिविधियां तेज हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और अधिक जोर पकड़ने की संभावना है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चुनाव में मतदाताओं का रुझान किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है और सरपंच पद की बाजी कौन जीतता है।
संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा