पाली (रोहट)। रोहट पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बिन्जा उंदरा (औंध्रा) में सरपंच पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सरपंच पद की प्रत्याशी श्रीमती लीला देवी पत्नी जोगाराम पटेल गांव के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बनाकर ग्रामीणों से संपर्क कर रही हैं। 
पेयजल, सड़क और शिक्षा पर रहेगा जोर
लीला देवी के प्रचार में पेयजल, पक्की सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही जा रही है। उनके समर्थकों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों को गति देना और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
ग्रामीणों से समर्थन की अपील
प्रत्याशी लीला देवी और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं। उनका यह भी मानना है कि जब तक गांव का युवा और महिलाएँ सशक्त नहीं होंगी, तब तक पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है चुनाव प्रचार में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी तथा गांव के समग्र विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। लीला देवी ने ग्रामीणों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है।
संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा