बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

बालोतरा पंचायत चुनाव 2026: नामांकन का आज अंतिम दिन, 31 जिला परिषद सदस्यों के लिए दाखिल होंगे पर्चे

Share Now:

बालोतरा। राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बालोतरा जिले में आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। जिला परिषद सदस्य पदों के साथ पंचायत समिति चुनावों को लेकर भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

तीसरे चरण में 6 पंचायत समितियों में चुनाव

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार तीसरे चरण में बालोतरा क्षेत्र की छह पंचायत समितियों में चुनाव होंगे। इनमें गिड़ा, कल्याणपुर, समदड़ी, सिणधरी, गुड़ामालानी और धोरीमन्ना शामिल हैं। इन क्षेत्रों में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

चौथे चरण में इन क्षेत्रों में होगा मतदान

वहीं, चौथे चरण में बालोतरा, पाटोदी, सिवाना, पादरू और पायला कला में पंचायत चुनाव आयोजित होंगे। इन क्षेत्रों में भी सरपंच, पंच और पंचायत समिति से जुड़ी चुनावी गतिविधियों के बीच राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना है।

नामांकन के अंतिम दिन बढ़ेगी राजनीतिक हलचल

नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज रहने की उम्मीद है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति, नाम वापसी और अंतिम उम्मीदवारों की सूची पर सभी की नजरें रहेंगी।

बालोतरा जिले में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर अब सियासी मुकाबला तेज आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी प्रचार और राजनीतिक जोड़–तोड़ और तेज होने की संभावना है।

 

संवाददाता: ओम प्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें