बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला 9 दिन से लापता युवक का शव, जोधपुर से जीणमाता दर्शन करने आया था युवक

Share Now:

सीकर/जोधपुर। राजस्थान के सीकर जिले में हर्ष की पहाड़ी पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोधपुर निवासी 41 वर्षीय दिनेश भील के रूप में हुई है। वह जीणमाता मंदिर में दर्शन करने के लिए अपने साथियों के साथ आया था, लेकिन मेले के दौरान ग्रुप से बिछड़ने के बाद लापता हो गया। परिजनों की ओर से उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जीणमाता मेले में साथियों से बिछड़ा था युवक

जानकारी के अनुसार, दिनेश भील पुत्र श्यामलाल, जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 12, भील बस्ती भेरा भाकर का निवासी था। वह अपने ग्रुप के साथ जीणमाता माता के दर्शन करने सीकर आया था। 18 से 19 अक्टूबर के बीच वह अचानक अपने साथियों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।

कपड़ों और हाथ पर बने टैटू से हुई पहचान

जीणमाता थाना पुलिस के अनुसार, लापता युवक की तलाश के दौरान हर्ष की पहाड़ी पर एक शव मिला। मृतक के कपड़ों और हाथ पर गुदे नाम के टैटू के आधार पर उसकी पहचान दिनेश भील के रूप में की गई। गुमशुदगी की शिकायत में भी परिजनों ने युवक की पहचान से जुड़ी यही जानकारी पुलिस को दी थी।

 जांच में जुटी पुलिस

मामले में जीणमाता थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें