बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

जोधपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार: 3 साल से फरार था , आरोपी के खिलाफ हत्या-लूट समेत 10 गंभीर मामले दर्ज

Share Now:

जोधपुर। बुजुर्गों को मदद करने के बहाने उनका ATM कार्ड बदलकर बैंक खातों से रुपए निकालने वाले आरोपी को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल जाट करीब तीन साल से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या, लूट और नकबजनी समेत करीब 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

मदद के बहाने बदला ATM कार्ड, खाते से निकाले 1.10 लाख रुपए

पुलिस के अनुसार, सुगन विहार निवासी 78 वर्षीय खूबचंद खत्री ने 5 दिसंबर 2023 को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को वह अशोक उद्यान के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ATM पर पिन बनाने और रुपए निकालने गए थे।

इसी दौरान ATM से रुपए नहीं निकलने पर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने मदद करने की पेशकश की। आरोप है कि उसने बुजुर्ग का असली ATM कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया। बुजुर्ग को इसकी जानकारी नहीं हुई। बाद में बैंक से खाते से रुपए निकलने का फोन आया।

खाते की जांच में 10-10 हजार रुपए के चार ट्रांजेक्शन और 70 हजार रुपए के एक अन्य ट्रांजेक्शन का पता चला। इस तरह खाते से कुल 1 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए गए। इसके बाद पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस जांच के मुताबिक, गिरोह के सदस्य अलग-अलग बैंकों के ATM कार्ड अपने पास रखते थे। वे किराए की कार से भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचते और ATM केंद्रों पर बुजुर्गों को निशाना बनाते थे।

मदद करने के बहाने वे लोगों का PIN देख लेते और चालाकी से असली कार्ड की जगह दूसरा कार्ड दे देते थे। इसके बाद संबंधित बैंक खाते से रुपए निकालकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

तकनीकी जांच के आधार पर गिरफ्तारी

मामले में धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुराने मामलों के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना संकलन और तकनीकी सहायता से आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के मुंदड़ा निवासी गोपाल पुत्र शेराराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।

संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें