बालोतरा में तीसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, एमबीआर कॉलेज से मतदान दल रवाना; 3 नवंबर को होगा मतदान पाली में दुर्लभ मेडिकल मामला: एक ही परिवार के भाई-बहन के दिल और लीवर सामान्य से उल्टी दिशा में, जोधपुर AIIMS रेफर झुंझुनूं में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत ब्यावर जिला पंचायत चुनाव विशेष: तीसरे चरण में 4 पंचायत समितियों की 116 ग्राम पंचायतों में बिछेगी सियासी बिसात, सरपंची को लेकर बढ़ी हलचल जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी: 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी जनगणना, 10 जनवरी से घर बैठे जानकारी भरने का मिलेगा मौका आज दोपहर 3:15 बजे भणियाणा पहुंचेंगे गजेन्द्र सिंह सियोल, स्वागत को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में उत्साह

जोधपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, 150 ग्राम MD ड्रग के साथ महिला गिरफ्तार; 1.70 लाख रुपए बरामद

Share Now:

जोधपुर। शहर में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माता का थान थाना क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान महिला के कब्जे से करीब 150 ग्राम एमडी ड्रग और 1 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

घर से नशे का कारोबार

मामले में गिरफ्तार महिला की पहचान तीजा पत्नी श्रवण विश्नोई के रूप में बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ और नकदी जब्त की।

ड्रग्स की सप्लाई चेन खंगाल रही पुलिस

थाना अधिकारी अनिल यादव के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही, इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और संभावित सप्लाई नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

संवाददाता: ओमप्रकाश गोदारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें